Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएडीजी लॉ एण्ड आर्डर प्रशांत कुमार लखीमपुर के लिए रवाना

एडीजी लॉ एण्ड आर्डर प्रशांत कुमार लखीमपुर के लिए रवाना

लखनऊ (हि.स.)। लखीमपुर खीरी की घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री ने एडीजी लॉ एण्ड आर्डर प्रशांत कुमार को घटनास्थल पर भेजा है। एडीजी के साथ आईजी रेंज, लखनऊ मंडलायुक्त भी जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को अलर्ट कर रखा है।

जनपद में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। इस घटना के बाद गुस्साए किसानों ने मंत्री के बेटे की गाड़ी समेत दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। मंत्री के बेटे अभिषेक की गाड़ी रोकने की कोशिश में एक महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

जिलों के किसानों को किया अलर्ट

इस घटना के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी जिलों के किसानों को अलर्ट रहने को कहा है। कहा कि किसान मोर्चा की ओर से जो भी जानकारी दी जायेगी उसके आधार पर आगे की गतिविधियां की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular