Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएडीजी ने थाने के पुलिसकर्मियों की कराई परेड

एडीजी ने थाने के पुलिसकर्मियों की कराई परेड

प्रादेशिक डेस्क

प्रयागराज। एडीजी प्रेम प्रकाश ने शनिवार को सिविल लाइंस थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के सभी पुलिस कर्मियों को बुलाया। एडीजी ने दरोगा, सिपाही और महिला पुलिसकर्मी समेत 25 पुलिसकर्मियों को थाने से लेकर नगर निगम गेट तक परेड कराई। थाना से लेकर पत्थर गिरजा घर तक पुलिसकर्मी दौड़ते नजर आए। एडीजी ने पुलिस कर्मियों के कदम ताल और उनके हाव भाव को परेड के दौरान परखा। बीट रजिस्टर की चेकिंग में कमी मिलने पर एडीजी ने सभी सिपाहियों को शुक्रवार को परेड में बुलाया है।
एडीजी प्रेम प्रकाश को सिविल लाइंस, खुल्दाबाद और शाहगंज थाने का निरीक्षण करना था। बीते दिनों प्रतापगढ़ में एडीजी की चेकिंग को याद कर सिपाही और दरोगा असलहों की सफाई से लेकर उसे चलाने का अभ्यास करते रहे। शनिवार सुबह से ही थानों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। सुबह करीब 10 बजे एडीजी प्रेम प्रकाश सिविल लाइन्स थाना पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से परेड भी कराया। चार घंटे तक निरीक्षण के बाद एडीजी खुल्दाबाद और शाहगंज थाने नहीं गए। अपनी जगह उन्होंने एसएसपी और एसपी सिटी को खुल्दाबाद और शाहगंज थाना निरीक्षण करने के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular