Monday, February 9, 2026
Homeखेलएडिलेड टेस्ट : पहले दिन डिनर तक भारत ने 41 रन पर...

एडिलेड टेस्ट : पहले दिन डिनर तक भारत ने 41 रन पर 2 विकेट खोए

एडिलेड (हि.स.)।भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहाँ खेले जा रहे डे-नाईट टेस्ट के पहले दिन डिनर तक 2 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 17 और कप्तान विराट कोहली 5 रन बनाकर नाबाद हैं। 
इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और पृथ्वी शॉ दिन की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने चलता किया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की।
इस साझेदारी को पैट कमिंस ने तोड़ा। कमिंस की एक अंदर आती बेहतरीन गेंद पर मयंक बोल्ड हो गए। मयंक ने 40 गेंदों में 2 चौके की बदौलत 17 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular