Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल एटीएस ने रिहाई मंच के अध्यक्ष को हिरासत में लिया

 एटीएस ने रिहाई मंच के अध्यक्ष को हिरासत में लिया

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में पीएफआई के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के क्रम में एटीएस ने रविवार दोपहर को रिहाई मंच के अध्यक्ष मो.शुएब को लखनऊ के अमीनाबाद स्थित उसके आवास से हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए उसे एटीएस अपने साथ ले गयी है।

एटीएस की टीम ने सुबह आठ बजे के करीब मो.शुएब को हिरासत में लिया तो उसके मकान के आस पड़ोस में रहने वाले लोगों में कोलाहल का माहौल बन गया। बाद में एटीएस के कार्रवाई की सूचना लोगों को स्थानीय थाना की पुलिस से लगी।

मो.शुएब को असामाजिक गतिविधियों में पाये जाने पर एक बार पहले भी जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद उनके विवादित बयान सामने आते रहे हैं। बीते वर्ष 2022 में अक्टूबर माह में बतौर रिहाई मंच के अध्यक्ष शुएब ने कहा था कि 21 साल पहले जिस तरह से सिमी को प्रतिबंधित कर मुस्लिम युवाओं को आतंकवाद के नाम पर फंसाया था और अब उसकी पुनरावृत्ति कर पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

शरद/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular