Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस ने बिजनौर से पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस ने बिजनौर से पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

मेरठ (हि.स.)। उप्र एटीएस और आर्मी इंटेलीजेंस ने बुधवार को बिजनौर जनपद में कोतवाली देहात क्षेत्र के नूरअलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी गांव में जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए जावेद के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। एटीएस और आर्मी इंटेलीजेंस की टीम उनसे पूछताछ करने में जुटी है। इससे पहले एटीएस ने कई स्थानों पर छापा मारा।

बिजनौर के डेहरी गांव निवासी शमीम का बेटा जावेद जम्मू-कश्मीर में नाई की दुकान पर काम करता था। सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के बिजबेहाड़ा में सुरक्षाबलों ने जावेद को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। कश्मीर से मिले इनपुट के आधार पर बुधवार को बरेली एटीएस यूनिट और आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने डेहरी गांव में छापा मारकर जावेद के पिता शमीम और भाई को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस व आर्मी इंटेलिजेंस की टीम कोतवाली देहात के एक बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। इस बारे में एटीएस के अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

शमीम कोतवाली देहात के बांकपुर गांव का मूल निवासी है। इसके बाद उनका परिवार डेहरी गांव में आकर रहने लगा। जावेद का भाई महेश्वरी जट गांव में मुर्गे बेचने का काम करता है। सूत्रों का कहना है कि कश्मीर में जावेद के पास मिली पिस्टल उसके पिता ने ही दी थी। इसके बाद ही पिता-पुत्र को बिजनौर से पकड़ा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular