– जिस एटीएम नहीं होता गार्ड उसे बनाते निशाना
लखनऊ(हि.स.)। हुसैनगंज थाना पुलिस ने सोमवार को दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। यह लोग एटीएम से छेड़छाड़ करके रुपये निकालते थे। यह पहले भी जेल जा चुके हैं।
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले पंकज यादव और महताब हसन हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि बुजुर्ग और एटीएम नहीं चलाने वाले व्यक्ति जब एटीएम में जाते थे। उससे पहले यह लोग एटीएम डिस्पेंसर में एक प्लास्टिक क्लिप लगाते थे। जब पैसा डिस्पेंस नहीं होता था और ग्राहर एटीएम से बाहर जाने के बाद यह लोग पैसा निकाल लेते हैं। इस प्रकार की कई शिकायतें मिलने के बाद हुसैनगंज की टीम ऐसे अपराधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसी काम में यह दोनों साल 2020 में भी जेल जा चुके हैं। आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
दीपक/मोहित
