वाराणसी(हि.स.)। एटीएम कार्ड बदल कर लूट करने वाले गिरोह के पांच सदस्य वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के हत्थे चढ़ गये। एक साथ कार से चलने वाले गिरफ्तार लुटेरे महिलाओं और बुजुर्गों को अपना निशाना बनाते थे।
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार बदमाश बिहार राज्य के गया जिले के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरे एटीएम के स्लॉट से छेड़छाड़ करते थे और लोगों को बातों में उलझा कर डेबिट कार्ड बदल देते थे। मदद करने के बहाने गिरोह का एक सदस्य डेबिट कार्ड का पिन नंबर नोट कर लेता था। इसके बाद यह पॉश मशीन से नकदी निकालते थे। लुटेरों के पास से एक मारुति बलेनो कार, विभिन्न बैंकों के 50 से अधिक डेबिट कार्ड, वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र से लूटा गया पूरा कैश भी बरामद हो गया है।
सीपी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जायेगा। नदेसर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय और उनकी टीम को बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
श्रीधर
