Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएटीएम काटकर लाखों की नगदी चोरी

एटीएम काटकर लाखों की नगदी चोरी

गाजियाबाद। शातिर चोरों ने सोमवर रात इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में लगे एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये की नकदी पार कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
इंदिरापुरम के थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित में स्थित एक्सिस बैंक की शाखा का एटीएम है। जिसमें रूपये निकालने के साथ साथ रूपये जमा करने की मशीन भी लगी हुई है। सोमवार की रात में किसी वक्त शातिर चोर आए और गैस कटर से एटीएम काटकर मशीन से नकदी लेकर फरार हो गए। इस संबंध में बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि खुद मौके का मुआयना किया है और सीसीटीवी कैमरे खंगालकर जांच पड़ताल की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular