Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएटा : डबल इंजन की सरकार को सबक सिखाना है, झूठों की...

एटा : डबल इंजन की सरकार को सबक सिखाना है, झूठों की सरकार हटाना है – अखिलेश

एटा(हि.स.)। प्रदेश के तीसरे चरण के मतदान को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है। इसे लेकर रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के एटा स्थित सैनिक पड़ाव में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे और सत्ताधारी पार्टी भाजपा उनके निशाने पर रही।

मुख्यमंत्री योगी पर जमकर सियासी तीर चलाते हुए कहा कि, बाबा को लैपटॉप और स्मार्टफोन तक चलाना नहीं आता और वो बांटने की बात कर रहे हैं। अब तक जनपद में कितने युवाओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन मिला। सपा सरकार में दिए गए लैपटॉप अब तक चल रहे हैं। हमारे बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात करते हैं वो क्या कंप्रेशर हैं, वो कुछ नहीं जानते। हम फौज में नौकरी निकालकर और रोजगार देकर भाजपा की गर्मी निकालेंगे।

पहले चरण के मतदान के बाद साफ हो गया है कि हवा किस ओर चल रही है और भाजपा की हवा खराब है। भाजपा का सफाया होगा। क्या इसकी शुरुआत एटा से करेंगे। कहा कि एटा में भाजपा एक भी सीट नहीं जीतेगी। पहले चरण से हवा चली बीजेपी का मौसम खराब हो गया। एटा की जनता ने दस मार्च के नतीजे अभी बता दिए है। लग रहा बीजेपी की खाट खड़ी हो गई। ऐसा समर्थन कभी देखने को नहीं मिला।

कहा कि, भाजपा झूंठों की पार्टी है। भाजपा के तमाम नेता आये होंगे। छोटा नेता आया होगा तो छोटा झूठ बोला होगा। सबसे बड़े नेता ने सबसे बड़ा झूठ बोला होगा। किसानों की आय दोगुनी तो दूर यहां खाद तक नहीं दिला पाए। भाजपा का राशन 10 मार्च के बाद नहीं मिलेगा। बजट में इंतजाम नहीं किया। सपा राशन का पूरा इंतजाम करेगी। सपा की हवा चल रही है, बीजेपी के लोग जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। जनता सरकार बदलना चाहती है। इस सरकार में कानून व्यवस्था फेल हैं। अगर सपा की सरकार बनी तो कानून व्यवस्था ठीक होगी। डबल इंजर की सरकार में अगर कुछ डबल हुआ है तो भ्रष्टाचार। बाबा मुख्यमंत्री ने यूपी बर्बाद कर दिया है। डबल इंजन की सरकार को सबक सिखाना है, झूठों की सरकार को हटाना है।

कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो 11 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। 22 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे आदि घोषणाएं गिनाईं। अंत में अखिलेश यादव ने सदर सीट के प्रत्याशी जुगेन्द्र सिंह यादव, मारहरा सीट के प्रत्याशी अमित गौरव, जलेसर सीट के प्रत्याशी रणजीत सुमन, अलीगंज विधानसभा सीट के प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular