Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएग्जिट पोल भाजपा प्रायोजित: विनोद सविता -मतगणना में गड़बड़ी नहीं होने दी...

एग्जिट पोल भाजपा प्रायोजित: विनोद सविता -मतगणना में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी

गाजियाबाद(हि.स.)। बनारस में कथित तौर पर ईवीएम पकड़े पर हुए हंगामे के बाद गाजियाबाद में भी समाजवादी बुधवार को समाजवादी पार्टी सक्रिय हो गयी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी पूर्व मंत्री विनोद सविता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से एग्जिट पोल अपने पक्ष में कराकर भाजपा सीटों पर कब्जा करना चाहते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। यदि प्रशासन ने किसी तरह की कोई गड़बड़ी भाजपा के इशारे पर करने की कोशिश की तो पार्टी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनोद सविता ने कहा कि समाजवादी पार्टी को पक्की खबर मिली है कि प्रदेश के एक बड़े अधिकारी ने हर जिले के जिलाधिकारी को गोपनीय आदेश दिए हैं कि वह भाजपा को जिताने के लिए वोटों की गिनती धीमी गति से कराएं ताकि रात में गड़बड़ी की जा सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बनारस में कल ईवीएम पकड़ी गई जब बेहद गंभीर मामला है और सुप्रीम कोर्ट को खुद ही इस पर संज्ञान लेना चाहिए ।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अब चैन से नहीं बैठेगा बल्कि मतगणना के दौरान किसी भी गड़बड़ी का विरोध करेगा। उन्होंने सभी एजेंटों से अपील की कि वे कल सुबह 7:00 बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं और अपने सामने मतगणना कराएं। यदि कहीं कोई गड़बड़ करता दिखाई दे तो उसका विरोध करें और गड़बड़ी न होने दें । उन्होंने कहा कि जो एग्जिट पोल आए हैं उनमें ज्यादातर भाजपा के प्रायोजित है। प्रदेश में सपा की सरकार सपा गठबंधन की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

सपा के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राहुल चौधरी ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर भी रहेगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी दिखाई देने पर उसका विरोध करेगा। किसी भी कीमत पर गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular