Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक ही मंडप में फेरे और निकाह,429 जोड़ों का हुआ विवाह

एक ही मंडप में फेरे और निकाह,429 जोड़ों का हुआ विवाह

बुलन्दशहरहि.स.। बुलंदशहर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला प्रदर्शनी मैदान में कुल 429 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें 337 हिन्दू जोड़ों ने हिन्दू रीति-रिवाजों से विवाह सम्पन्न कराया गया। मंडप में 92 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक जोड़े पर शासन की ओर से 51 हजार की धनराशि खर्च की गई। जिसके अन्तर्गत 35 हजार की धनराशि वधु के बैंक खाते में जमा की जाती है। साथ ही प्रत्येक जोड़े को 10 हजार का सामान (चांदी की पायल, बिछुआ, कम्बल, शॉल, कूकर, डिनर सेट, लड़के के लिए गर्म सूट का कपड़ा, वधु के लिए लहंगा, सूट आदि सामान) दिया जाता है एवं 6 हजार रुपये का खर्च विवाह के आयोजन में किया जाता है जिसमें खाने-पीने, सजावट इत्यादि शामिल है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए दाम्पत्य जीवन को खुशहाली के साथ व्यतीत करने की कामना की। कार्यक्रम में विधायक सदर श्रीमती उषा सिरोही, विधायक डिबाई श्रीमती अनीता लोधी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय, डीडीओ, समाज कल्याण अधिकारी, बीडीओ एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग करते हुए वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया।

सचिन

RELATED ARTICLES

Most Popular