Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यएक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 2 घायल यमुना एक्सप्रेस...

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 2 घायल यमुना एक्सप्रेस वे पर स्विफ्ट कार ने पीछे से ट्रक को मारी टक्कर

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर आज भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ओला कैब का खराब खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मारने की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ओला कैब ट्रक के अंदर जा घुसी। जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। कार को काट कर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।बीटा 2 थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट के पास रविवार करीब 4:50 बजे सुबह (सफेद स्विफ्ट डिजायर) ओला कार विधूना जनपद औरैया से दिल्ली जा रही थी। ताज हाइवे पर खराब खड़े ट्रक नंबर में स्विफ्ट ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दो लोग घायल है। मृतकों में 2 दो पुरुष 1 महिला शामिल है। सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। घायल लोगों को कैलाश हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है। वहीं मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।इस हादसे में ड्राइवर सोनू बुरी तरह से घायल हुआ है। उसका उपचार चल रहा है। वह पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन उत्तम नगर कालोनी का रहने वाला है। उसकी उम्र 21 वर्ष है। एक अन्य युवक बुरी तरह से जख्मी है। उसकी पहचान प्रताप सिंह के तौर पर हुई है। आयु लगभग 55 वर्ष हजबकि तीन लोगों की मौत हुई है। जिसमें उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले संतोष कुमार आयु 40 वर्ष (सोनू के मामा), उषा देवी आयु 50 वर्ष और सतपाल सिंह आयु 30 वर्ष शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular