Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्या

एक ही परिवार के तीन लोगों की ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्या

हरदोई I जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की सोते समय बेरहमी से ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई. ट्रिपल मर्डर की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया. मामला टड़ियावां थाना इलाके के कुआंमऊ का है, जहां घर में सो रहे एक महिला व दो पुरुष की हत्या कर दी गई. ग्रामीणों की सूचना पर एसपी  समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे जमीन विवाद और आपसी रंजिश वजह हो सकती है. फिलहाल तफ्तीश जारी है. पुलिस ग्राम प्रधान से लेकर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है. कहा जा रहा है कि तीनों की हत्या सोते समय गला दबाकर की गई. उसके बाद पहचान छुपाने के लिए चेहरों को ईंट-पत्थरों से कूचा गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular