Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यएक लड़की के प्यार में 'पागल' हैं दो लेस्बियन

एक लड़की के प्यार में ‘पागल’ हैं दो लेस्बियन

मोहब्बत पाने को बन बैठी हैं एक-दूसरे की दुश्मन

राज्य डेस्क

नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में दो लड़कियों थंपू-पंपू का आपसी झगड़ा खासा चर्चा में बना हुआ है. कभी ये लड़कियां तालाब में कूद रही हैं तो कभी माल रोड पर ही एक दूसरे का सिर फोड़ने के लिए आमादा हैं. बताया जा रहा है कि ये लड़कियां एक ही लड़की से प्यार करती हैं और उसे किसी भी कीमत पर अपने साथ देखना चाहती हैं. जैसे ही उस लड़की के साथ दूसरी लड़की घूमती दिखती है, तो इसमें से एक के सिर पर खून सवार हो जाता है. वो कभी आत्महत्या का प्रयास करती है तो दूसरी लड़की पर जानलेवा हमला करने लगती हैं. दरअसल, पूरा मामला समलैंगिग संबंधों से जुड़ा हुआ है और इसी के कारण सरेराह झगड़े हो रहे हैं. तल्लीताल थाना इंचार्ज विजय मेहता के मुताबिक लड़कियों को काउंसलिंग एक बार कराई जा चुकी है. माता-पिता को भी समझाया गया है, लेकिन दोबारा से काउंसलिंग कर इन्हें समझाने का प्रयास होगा, ताकि आत्महत्या जैसा कदम दोबारा न उठा लें.
बीते 27 जून को नैनीताल शहर की ही रहने वाली 15 साल की थंपू नाम की लड़की अचानक नैनीताल झील में कूद पड़ी, जिसे स्थानीय युवक ने बचा लिया. इस दिन भी इस लड़की का शहर में ही रहने वाली वाली दूसरी लड़की पंपू के साथ झगड़ा हुआ था, लेकिन बुधवार को यही दो लड़कियां एक बार फिर भिड़ गईं और मालरोड पर ही झगड़ा शुरू हो गया. दोनों लड़कियों के बीच जबरदस्त गाली-गलौज के साथ झगड़ा इतना बढ़ा कि एक-दूसरे को मारने के लिए ईंट उठा ली. तकरीबन 15 से 20 मिनट तक चले इस ड्रामे में पुलिस को दखल देना पड़ा. तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को समझा-बुझाकर अलग किया और घर भेजा गया. बताया जा रहा है कि आपस में झगड़ने वाली दोनों लड़कियां थंपू और पंपू नैनीताल शहर की ही रहने वाली हैं और 10वीं की पढ़ाई कर रही हैं. दोनों लड़कियां जिस स्कूल से पढ़ाई कर रही हैं, इसी स्कूल से भवाली की रहने वाली कर्मा (काल्पनिक नाम) नाम की लड़की बारहवीं पास कर चुकी है. समलैंगिक (लेस्बियन) प्रकृति की दोनों लड़कियां कर्मा के प्यार में पागल हैं और उसे किसी भी कीमत पर पाना चाहती हैं. कर्मा और पंपू फिलहाल साथ हैं. इसीलिए इन्हें साथ घूमता देख थंपू आग बबूला हो जाती है और अपनी जान देने में उतारू है.

RELATED ARTICLES

Most Popular