Saturday, February 14, 2026
Homeकानपुरएक लाख की ठगी का आरोपित गिरफ्तार

एक लाख की ठगी का आरोपित गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। जाजमऊ थाने की पुलिस ने ठगी के आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जज के नाम पर एक लाख रुपए हड़पने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त कैंट ब्रजनारायण सिंह ने बताया कि इटावा का मूल निवासी शब्बीर जाजमऊ क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता है। वह कई पुलिस अधिकारियों और सपा एवं बीजेपी के नेताओं की फोटो दिखाकर रौब दिखाता था और एक फर्जी संस्था बनाकर लोगों से अवैध वसूली करता था। इतना ही नहीं, शब्बीर कानपुर समेत अन्य जनपदों में अपनी जाल में फंसाकर लोगों से रुपए ऐंठता है।

शब्बीर के खिलाफ कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां निवासी वसीम ने पुलिस आयुक्त डॉ.आर.के.स्वर्णकार से मिलकर लिखित शिकायत की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मामले की जांच के बाद, जाजमऊ थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जज के नाम पर उससे एक लाख ले लिया, लेकिन जब उसका काम नहीं हुआ तो वह पैसे वापस मांगने लगा। इस पर शब्बीर उसे धमकी देने लगा। पुलिस ने शब्बीर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

पहले शब्बीर सपा की सरकार में सपा से जुड़ा था और सरकार जाने के बाद चोला बदलकर भाजपाई बन बैठा और रौब गांठने लगा। बताया जा रहा है कि वह पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण के नाम पर कई जिलों में संस्था भी चलाता है। इतना ही नहीं, अधिकारियों के साथ ली गई फोटो को दिखा कर लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटता है।

राम बहादुर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular