Wednesday, February 11, 2026
Homeमनोरंजनएक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए परिणीति और राघव...

एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए परिणीति और राघव चड्ढा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले परिणीति को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया था। परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ एक फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद परिणीति और राघव चड्ढा के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई है। परिणीता और राघव चड्ढा का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी। उसके बाद पंजाबी सिंगर हार्डी सिंधु ने भी परिणीति और राघव चड्ढा को विश किया। अब इन दोनों की शादी की बातें सामने आई हैं। इसी तरह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को साथ देखा जा चुका है।

परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ एक फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों का वीडियो पपराजी ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो देख नेटिज़न्स ने कमेंट किया है, ”एक ने कहा, ”ये दोनों निश्चित रूप से शादी कर रहे हैं और कई लोगों ने परिणीति और राघव चड्ढा को विश भी कर रहे है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular