Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक पोस्ट को लेकर राजा भइया ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

एक पोस्ट को लेकर राजा भइया ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

लखनऊ (हि.स.)। जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उपाख्य राजा भइया ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक पोस्ट को लेकर हमला बोला।

राजा भइया ने अखिलेश यादव के ट्वीटर पर किये पोस्ट का जवाब देते आज लिखा कि अखिलेश यादव जी, आप एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ राजनेता भी। उक्त वीडियो हरियाणा 2019 के चुनाव का है, जिसे आप कुण्डा का बताकर चुनाव निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा था कि कुंडा में जिस तरह से बूथ पर उपस्थित किसी दल के अवांछित व्यक्ति द्वारा सरेआम महिलाओं के वोटों का बटन दबाया जा रहा है। उसके वीडियो का संज्ञान लेकर चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव आयोग से कुंडा का चुनाव रद्द करने की अपील करें। साथ ही दोषी व्यक्ति को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करवाएं।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular