Wednesday, January 14, 2026
Homeलखनऊ'एक दौड़ राष्ट्र के नाम' में कदम से कदम मिलाकर दौड़ी नारी...

‘एक दौड़ राष्ट्र के नाम’ में कदम से कदम मिलाकर दौड़ी नारी शक्ति

लखनऊ(हि.स.)। मातृशक्ति के लिए आयोजित भारतीय जनता पार्टी के नारीशक्ति वंदन मैराथन कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। “एक दौड़ राष्ट्र के ना” कार्यक्रम में नारीशक्ति कदम से कदम मिलाकर दौड़ लगायी मिली। महिलाओं ने दौड़ लगाते हुए मोदी मोदी के नारे भी लगाये।

सोमवार की सुबह हजरतगंज चौराहे के निकट गांधी प्रतिमा पर नारीशक्ति वंदन मैराथन में भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता एकत्रित हुई। एकत्रीकरण के बाद तय समय पर महिलाओं ने बापू भवन चौराहे तक की दौड़ लगायी। दौड़ लगाते हुए महिलाएं एक दूसरे साथ देती रही। बापू भवन चौराहे पर सहकारिता भवन के द्वार पर दौड़ समाप्त हुई।

एक दौड़ राष्ट्र के नाम की जानकारी देते हुए सुनीता ने बताया कि यह कार्यक्रम मातृशक्ति अर्थात नारी शक्ति के लिए रखा गया था। हम भी समाज में बराबर की भागीदारी रखते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारी शक्ति विजन में हमारी भूमिका है। इसके लिए दिन-रात एक कर हमने मोदी जी के सपने को सच करना है।

उन्होंने बताया कि नारीशक्ति वंदन मैराथन के नाम से यह कार्यक्रम पार्टी की ओर से दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में हमारी बहनों ने भाग लिया। आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम होंगे, जिससे समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी जा सके। मैराथन जैसे कार्यक्रमों से अपने स्वास्थ्य को भी ठीक रखा जा सकता है, यहां से स्वस्थ्य नारी शक्ति का भी संदेश दिया गया है।

शरद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular