Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक दूजे के हुए ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, फोटोज वायरल

एक दूजे के हुए ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, फोटोज वायरल

स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ पाखी के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा अपने को स्टार और बॉयफ्रेंड नील भट्ट के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी हैं । दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई हैं।

तस्वीर में नील और आयशा शादी के मंडप में साथ बैठे नजर आ रहे हैं और दोनों हाथ जोड़कर भगवान की पूजा कर रहे हैं। मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी की रस्में चल रही हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या बेहद प्यारी लग रही हैं, वहीं नील भट्ट के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही है। इससे पहले उनके संगीत, मेहंदी और हल्दी की फोटोज भी वायरल हुई थीं।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की पहली मुलाकात स्टार प्लस के धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में के सेट पर हुई थी। इस धारावाहिक में ऐश्वर्या जहां पाखी के रोल में हैं, वहीं नील आईपीएस विराट चव्हाण का किरदार में मुख्य भूमिका में हैं। शूटिंग दौरान दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने इसी साल जनवरी में अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए सगाई कर ली थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular