कानपुर(हि.स.)। कानपुर के आउटर पुलिस ने एक बीस हजार के इनामिया बदमाश को धर दबोचा। शातिर अपराधी पर हत्या, गुंडा एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। 12 साल तक पुलिस की आंखों में धूल झोंक फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक आउटर तेज स्वरुप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अपराधियों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नर्वल थाना प्रभारी रामबाबू सिंह और उनकी टीम ने नरवल थाना क्षेत्र के कुढ़गांव निवासी दिनेश यादव को धर दबोचा। इसने 16 अप्रैल 2010 में नशे बाजी के चक्कर में राम आसरे पाल की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से पुलिस को वह चकमा देता रहा, जिससे पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर नरवल थाना क्षेत्र में हत्या, गुंडा एक्ट और एससीएसटी एक्ट समेत 20 मुकदमें दर्ज है।
बताया कि हत्या, एनडीपीएस, गुंडा एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित अपराधी दिनेश यादव को 12 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। जोकि बीस हजार रुपये का इनामी बदमाश भी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी रामबाबू सिंह, एसआई पंकज सिंह, योगेश कुमार सिंह, आरक्षी विजय कुमार और शिवकुमार आदि रहें।
महमूद
आवश्यकता है संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल – 9452137310
