लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में 12 से अधिक जिलों में अवैध रुप से बनाये जाने वाली शराब के निर्माण व बिक्री कार्यों को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आबकारी विभाग की टीमों ने जिलों के मुख्य मार्ग किनारे बने रेस्टोरेन्ट व ढाबाें को चेक किया।
आबकारी विभाग की टीमों ने जनपद कानपुर नगर, आगरा, मैनपुरी, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, चंदौली, एटा, हाथरस, अलीगढ़ सहित 12 से अधिक जिलों में सघन चेकिंग अभियान चला गया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण, बिक्री, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम के लिए जनपद की सीमा पर आते-जाते वाहनों, रेस्टोरेन्ट, ढाबों, बैंकट हॉल की चेकिंग की गयी।
इसके अतिरिक्त प्रयागराज के अरैल, सोनाई, बीकर, कंजासा, बगुलिया जागीर जैसे गांवों में आबकारी विभाग की टीमों ने 103 लीटर अवैध शराब बरामद कर उसे नष्ट कराया। लखीमपुर खीरी के गांवों बौधनिया, खकिन, टेंगुन खुर्रमनगर, पतवारा जंगल, रसूलपुर पनाह, अलियापुर, जोधपुर, मालपुर में 195 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की गयी।
मुरादाबाद जनपद में आबकारी विभाग की टीमें भातू कालोनी, रेलवे हरथला कालोनी, भोजपुर, मैनाठेर, पड़िया, बिलारी, कालाझाण्डा, ठाकुरद्वारा में 308 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की और 350 किलो लहन मौके पर नष्ट किया। इसी के साथ प्रदेश के अन्य जनपदों में भी आबकारी विभाग के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त होती रही हैं।
शरद
