Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एक तो बारिश व ठंड का कहर, ऊपर से बिजली आपूर्ति ठप

 एक तो बारिश व ठंड का कहर, ऊपर से बिजली आपूर्ति ठप

-दो दिन से लगातार जारी है बिजली की आपूर्ति

गाजियाबाद(हि.स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मौसम बदलाव के बाद बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी है। बारिश व कड़ाके की ठंड के साथ बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है।बिजली की आंखमिचौली दिन भर जारी रही।

पिछले 2 दिनों से दिल्ली एनसीआर व गाजियाबाद में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के साथ ठंड भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। जिस कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड के कारण जहां बिजली की खपत बढ़ गई है लेकिन बिजली व्यवस्था पूरे जिले में चरमरा गई है। ग्रामीण क्षेत्रों या शहरी सभी जगह पर बिजली की आपूर्ति घंटों बाधित हो रही है।

गोविंदपुरम निवासी कामरान खालिद ने बताया कि पिछले 18 घंटों से उनके यहां पर बिजली नहीं आ रही है जिस कारण पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है और लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह विजय नगर निवासी देशराज देसी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान बिजली की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है । लाइनपार क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली चल रही है कल दोपहर से शाम तक बिजली दीदार रही देर रात बिजली आपूर्ति बहाल नहीं लेकिन आज दिन में फिर गायब हो गई। हालांकि इस दौरान कई बार इसलिए आई और गई ।

नेहरू नगर निवासी रजनीश बंसल ने बताया कि विद्युत आपूर्ति के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। ठंड के मौसम में पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली विभाग का कहना है कि ठंड के कारण ठंड और बारिश के कारण कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हुई लेकिन इस को बहाल किया जा रहा है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular