Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एक तारीख, एक घंटा सफाई अभियान : कलेक्ट्रेट अधिकारियों ने भी की...

 एक तारीख, एक घंटा सफाई अभियान : कलेक्ट्रेट अधिकारियों ने भी की सफाई

गोरखपुर(हि.स.)। प्रधानामंत्री नरेन्द्र मोदी कर आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व रविवार को पहली अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने भी सफाई की। इस सफाई अभियान को ‘एक तारीख, एक घंटा’ सफाई अभियान का नाम दिया गया है।

रविवार की सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। धीरे-धीरे सभी कर्मचारियों ने अपने हाथों में झाड़ू उठा लिया। अधिकारियों ने भी परिसर की सफाई कर लिए कमर कस ली और तकरीबन एक घंटा तक सफाई अभियान चला।

इस सफाई अभियान में एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सीआरओ सुशील कुमार गौड, एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे, जिला पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा और कलेक्ट्रेट के सभी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

डॉ. आमोदकांत /राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular