Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयएक करोड़ की रंगदारी न देने पर शोरूम पर फायरिंग

एक करोड़ की रंगदारी न देने पर शोरूम पर फायरिंग

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। हिसार जेल में बंद कौशल के गुर्गों ने रंगदारी के लिए शनिवार शाम वसंत कुंज इलाके में कार शो रूम पर सरेआम फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। बाइक पर आए बदमाशों ने सैकंड हैंड लग्जरी कारों के शोरूम पर करीब डेढ़ दर्जन गोलियां दागी और एक करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी वहीं छोड़कर फरार हो गए। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच जुटी है। स्पेशल सेल व अपराध शाखा समेत सभी यूनिटों को जांच में लगा दिया गया है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सतेन्द्र की महरौली-गुरुग्राम रोड पर घिटोरनी में जगुआर समेत अन्य ब्रांड की सेंकड हैंड कारों का शोरूम है। बाइक पर आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाश जाते हुए एक चिट्ठी छोड़ गए, जिसमें लिखा कि एक करोड़ की रंगदारी नहीं दी तो अगली बार जान से मार देंगे। कौशल के गुर्गों ने दो दिन पहले हरी नगर में ओम स्वीट्स पर भी दोपहर ढाई बजे फायरिंग की थी। बदमाशों ने दुकान मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी हैं। दोनों वारदात में अलग-अलग बाइकों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस दोनों ही जगहों की सीसीटीवी फुटेज का मिलान कर रही है। कौशल गिरोह ने वर्ष 2019 में फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या कर दी थी। इसके बाद 27 अगस्त, 2019 को उसे थाइलैंड से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था। गुरुग्राम पुलिस ने कौशल को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular