गाजियाबाद(हि.स.)। साहिबाबाद पुलिस ने मंगलवार को हिंडन पुल पर मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मंगलवार को बदमाशों के साथ पुलिस की यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले आज सुबह सिहानी गेट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश सुधीर शर्मा को गिरफ्तार किया था ।
इसके खिलाफ गाजियाबाद नोएडा मेरठ मुजफ्फरनगर व अन्य जिलों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आज साइबर थाना प्रभारी पीके त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ हिंडन नदी के पुल पर आने जाने वाले वाहनों की चैटिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और उसे दबोच लिया। इस दौरान उसके एक पैर में गोली भी लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उन्होंने बताया कि घायल बदमाश की पहचान अर्चना निवासी मुनाजिर के रूप में हुई है जो मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
फरमान अली
