Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एक-एक कांवड़ियें की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : डीआईजी

 एक-एक कांवड़ियें की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : डीआईजी

– पुलिस उपमहानिरीक्षक और एसएसपी ने संयुक्त रूप से ली क्राइम मीटिंग

मुरादाबाद (हि.स.)। मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने पर जोर दिया। अधीनस्थों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर कोई दुर्घटना न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करें।

आज पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी मुनिराज जी व एसएसपी हेमराज मीणा ने संयुक्त रूप से क्राइम मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखना ही मुख्य मुद्दा रहा। डीआईजी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने- अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करें। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जो डायवर्जन प्लान जारी किया गया है, उसे प्रभावी तरीके से लागू कराएं। कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतें। डीआईजी ने कहा कि एक-एक कांवड़ियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ की निगरानी करें।

एसएसपी हेमराज मीणा ने कहा कि सभी अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएं।

निमित जायसवाल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular