Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एक अभियान खत्म होते ही शुरू हो जाता है दूसरा, नगरों की...

 एक अभियान खत्म होते ही शुरू हो जाता है दूसरा, नगरों की स्वच्छता पर जोर

– दिखने लगे हैं परिणाम, जहां कूड़ों का ढेर था, वहां बनने लगे पार्क

लखनऊ(हि.स.)। एक अभियान खत्म नहीं हुआ कि दूसरा शुरू हो जाता है। लक्ष्य एक है नगरों को स्वच्छ बनाना। अभी पहले स्वच्छता पखवाड़ा चला, इसके बाद कूड़ों के ढेर को हटाने का अभियान चला। इसके तुरंत बाद अब नगर सुशोभन अभियान शुरू हो गया। इसके परिणाम भी सामने आने लगे। अभी बुधवार को कई नगरों से आये फोटो बता रहे हैं कि जहां पर पहले कूड़ों का ढेर हुआ करता था, आज वहां स्वच्छता के साथ ही फूल लगा दिये गये हैं।

शाहजहांपुर का रामनगर कालोनी में पहले कूड़े का ढेर हुआ करता था। अब वहां पर उसे हटाकर पार्क का रूप दे दिया गया है। कानपुर के स्वराजनगर के शाहपुर में भी लगे कूड़े के ढेर को हटाकर उसे सजा दिया गया है। यह एकमात्र उदाहरण है। इस तरह से कई ऐसे जगह हैं, जहां पर कूड़े के ढेर की जगह पर आज पार्क या अथवा सेल्फी प्वाइंट बनाये जा रहे हैं।

राज्य के नगर विकास मंत्री एके शर्मा की सफाई अभियान के बारे में अपनी सोच है। वे हर काम को अभियान से जोड़कर देखते हैं। इसके साथ ही हमेशा छोटे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए भी तैयार रहते हैं। आये दिन सुबह सड़कों पर निकलकर सफाई करते कर्मियों के साथ बातचीत करते। उनको सोशल मीडिया के माध्यम से धन्यवाद करते रहते हैं।

नगर विकास मंत्री का कहना है कि जो भी अच्छा कर रहा हो, उसका धन्यवाद करना तो जरूरी है। इससे उत्साहवर्धन होता है। लोगों में उत्साह आता है। वे हर वक्त जनता से भी सफाई अभियान में जागरुकता लाने की अपील करते रहते हैं। वे मानते हैं कि जागरुकता के बिना सफाई अभियान अपने लक्ष्य की पूर्ति नहीं कर सकता।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular