Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक्सप्रेस-वे पर कार का पहिया चेंज करते पांच लोगों को वाहन ने...

एक्सप्रेस-वे पर कार का पहिया चेंज करते पांच लोगों को वाहन ने रौंदा

मथुरा(हि.स.)। थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत बीतीरात पंक्चर कार का पहिया बदलते समय अज्ञात वाहन ने पांच लोगों को रौंद डाला जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

ब्रज नगर, बाजना निवासी 20 वर्षीय गर्वित अपने दोस्त करन के साथ गांव रबुपुरा, जेवर के समीप से स्पोर्ट्स का सामान खरीदने गये थे। वहीं टोली मोहल्ला, नौहझील निवासी 36 वर्षीय शकील भी उनके साथ सोमवार देरशाम हो लिया तथा जेवर की ओर से अर्टिगा कार में बैठ कर गांव आ रहे थे। रास्ते में सिमरौली, जिकरपुर के समीप अचानक अर्टिगा कार का पहिया पंक्चर होने पर चालक ने कार को रोड किनारे रोक दिया और अपने भाई के साथ पहिया बदलने लग गया। इस दौरान युवक गर्वित, शकील और करन गाड़ी के पीछे खड़े होकर बातचीत करने लगे। तभी नोएडा की ओर से आये वाहन ने रोड किनारे खड़े युवकों को रौंद दिया। इस घटना में कार चालक समेत पांचों लोग घायल हो गये।

हादसे की सूचना मिलने ही जेवर टोल से आए राहत दल व पुलिस टीम ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए कैलाश हॉस्पिटल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने गर्वित और शकील को मृत घोषित कर दिया, वहीं करन समेत तीनों का उपचार चल रहा है।

महेश/जितेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular