गाजियाबाद(हि.स.)। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की दोबारा सरकार बनने के बाद पुलिस एक बार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। लंबे समय से सुस्त पड़ी एंटी रोमियो स्क्वाॅयड की टीमें शनिवार को सक्रिय दिखाई दी। इन टीमों ने सड़कों पर उतरकर स्कूल,काॅलेज और प्रमुख बाजारों,कस्बों, भीड़-भाड़ वाले इलाके, पार्क आदि स्थानों पर चेकिंग की। मनचलों एवं शोहदों को चेतावनी दी।
नारी सुरक्षा, सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद गाजियाबाद में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं के लिए शासन द्वारा जारी किए गए विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
फरमान
