Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचएकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर पहुंचे आयुक्त

एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर पहुंचे आयुक्त

संवाददाता

बहराइच। कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव तथा सूचनाओं के आदान प्रदान के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी बहराइच के कार्यालय में स्थापित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का आयुक्त देवीपाटन मण्डल एस.वी.एस. रंगाराव ने निरीक्षण किया। कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मौजूद अधिकारियों व अभिलेखों का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चौहान, प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेल, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular