Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एएसपी ने यातायात पुलिस कर्मियों को बांटें बॉडी कैमरें व रेनकोट

 एएसपी ने यातायात पुलिस कर्मियों को बांटें बॉडी कैमरें व रेनकोट

जालौन (हि.स.)। बारिश के दिनों में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन ठीक तरह से हो सके इसके लिए बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले पुलिसकर्मियों को रेनकोट बांटें ताकि भीषण बारिश से वह अपना बचाव कर सकें और गंभीर बीमारियों के संपर्क में न आए।

अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ट्रैफिक में कार्यरत 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को रेनकोट का वितरण किया। इस दौरान टीएसआई संजय सिंह समेत अन्य ट्रैफिक कर्मियों को रेनकोट दिए गए।

इस अवसर पर एएसपी ने कहा कि बारिश के मौसम में इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल करें, ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके और जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाती रहें। इसके साथ ही बॉडी कैमरे को भी दिया गया ताकि ट्रैफिक के दौरान लोगों से पुलिस का बर्ताव कैसा है इसकी भी रिकॉर्डिंग की जा सके।

विशाल/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular