Monday, April 6, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलएएसपी के ट्रैवल कार्ड से निकाले गए करीब 1500 यूरो

एएसपी के ट्रैवल कार्ड से निकाले गए करीब 1500 यूरो

लखनऊ(हि.स.)। साइबर अपराधी अब पुलिस के अधिकारियों को भी अपना शिकार बना रहे है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ में उस वक्त सामने आया जब अपर पुलिस अधीक्षक ने महानगर थाने में अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक नीति द्विवेदी ने देर रात को महानगर थाने में एनसीआर दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने बताया कि वह लखनऊ ही महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में एएसपी के पद पर कार्यरत है। उनके फोरेक्स ट्रैवल कार्ड से देर रात करीब 12 से एक के बजे बीच पहला यूरो 519.3 दूसरा यूरो 521.12 और तीसरा यूरो 521.12 कुल मिलाकर 15 सौ यूरो भारतीय कीमत लगभग एक लाख 20 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ट्रांजेक्शन किया गया है, जबकि वह लखनऊ में ही और उनका फोरेक्स ट्रेवल कार्ड उनके पास है और ऐसा कोई भी ट्रांजेक्शन उनकी ओर से नहीं किया गया है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके कार्ड से धोखाधड़ी कर ठगी की है।

थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular