Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएआरटीओ को धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार

एआरटीओ को धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार

जालौन (हि.स.)। एआरटीओ प्रथम द्वारा एक्सप्रेस-वे पर भूसे से लदे मिलने पर कार्रवाई की थी। इसी गुस्साये ट्रक के मालिक ने एआरटीओ को धमकाने का प्रयास किया है। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया हैं।

जालौन कोतवाली क्षेत्र में 28 दिसम्बर को एआरटीओ प्रथम राजेश कुमार ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी के तहत एआरटीओ ने दो ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया, जिससे नाराज होकर ट्रक मालिक ने एआरटीओ को जान से मारने की धमकी दी थी। एआरटीओ ने इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी कानपुर के निवासी परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विशाल/दीपक/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular