कल्बे वसी मोहसिन
गोण्डा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को एआरटीओ बबीता वर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत करीब 55 वाहनों का चालान किया गया तो सात सरकारी वाहन भी कार्रवाई की जद में आए।
अभियान के तहत यातायात जागरूकता के लिए 250 पैम्फलेट का वितरण भी किया गया और वाहनों पर भी चस्पा किया गया। कुल 55 वाहनों के चालान के साथ सात शासकीय वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होने पर चालान किया गया। इसके अलावा एक
बिना परमिट का वाहन और एम्बुलेंस (बिना फिटनेस) के चपेट में आई। इसके अतिरिक्त हेलमेट/सीटबेल्ट/ओवरलोड/गलत लेन/वाहन संचालन के वक़्त मोबाइल से बात /अवैध पार्किंग करने के अभियोग में वाहनो को चालान/निरुद्ध किया गया।

