लखनऊ (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के लिए आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने शुक्रवार को 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें लखनऊ जिले की दो और कुशीनगर जिले की दो सीटें भी शामिल हैं।
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत के मुताबिक, लखनऊ मध्य से सलमान सिद्दीकी, लखनऊ पश्चिम से असीम वकार, अमरोहा की नौगांवा सादात से मोहम्मद आदिल और धनौरा से गीता रानी, बिजनौर की बिजनौर सीट से मुनीर बेग और चांदपुर से यासिर अराफ़ात तुर्क, कुशीनगर की खड्डा से अख्तर वसीम और कुशीनगर से शफी अहमद, कानपुर की कैंट सीट से मोईनुद्दीन, कन्नौज से सुनील कुमार, हरदोई से हाफिज अताउर रहमान और भदोही से रविशंकर जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है।
शरद
