Tuesday, March 31, 2026
Homeखेल एंजेलो मैथ्यूज ने पूरे किए 7000 टेस्ट रन, सनथ जयसूर्या को छोड़ा...

 एंजेलो मैथ्यूज ने पूरे किए 7000 टेस्ट रन, सनथ जयसूर्या को छोड़ा पीछे

क्राइस्टचर्च (हि.स.)। श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। जयसूर्या के नाम 6973 टेस्ट रन दर्ज हैं।

उन्होंने यह उपलब्धि यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन हासिल की। इसी के साथ वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं।

श्रीलंका ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 6 विकेट पर 305 रन बनाए, जिसमें मैथ्यूज के मूल्यवान 47 रन शामिल हैं। मैथ्यूज के अलावा कुशल मेंडिस ने 87 और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 50 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि दिनेश चांदीमल ने 39 रन बनाए। धनंजय डीसिल्वा 39 और कासुन राजिथा 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टिम साउथी ने 3, मैट हेनरी ने 2 व माइकल ब्रेसवेल ने 1 विकेट लिया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular