Sunday, April 12, 2026
Homeखेल ऋषभ पंत से मिले युवराज सिंह, कहा- फिर उठेगा ये चैंपियन

 ऋषभ पंत से मिले युवराज सिंह, कहा- फिर उठेगा ये चैंपियन

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कैंसर जैसी बिमारी को मात देते हुए खेल के इतिहास में सबसे बड़ी वापसी की है। 2011 विश्व कप के तुरंत बाद, युवराज को कैंसर की बिमारी का पता चला, जिसके लिए उन्होंने भारतीय टीम में वापसी करने से पहले अमेरिका में इलाज कराया।

युवराज को मार्च 2012 में उनकी तीसरी और अंतिम कीमोथेरेपी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उन्हें मीडियास्टिनल सेमिनोमा कैंसर था।

युवराज सिंह ऋषभ पंत से मिलने उनके घर पहुंचे, जो एक भयानक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से चोटिल हो गए थे और अब धीरे-धीरे चोट से उबर रहे हैं। युवराज ने पंत के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में पंत युवराज के साथ बैठे हैं और उनके पैर पर पट्टी चढ़ी हुई है।

युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, “चैंपियन एक बार फिर से उठेगा। मुलाकात बेहतरीन थी। क्या शानदार इंसान है। मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा हूं।’ “

पंत ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को अपने रिकवरी की एक झलक दी। पंत ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने स्विमिंग पूल में टहलते हुए अपनी एक वीडियो जारी की और इसे कैप्शन दिया, “छोटी चीजों, बड़ी चीजों और बीच की हर चीज के लिए आभारी हूं।”

पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह डेविड वॉर्नर को उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। अक्षर पटेल वार्नर के डिप्टी होंगे। पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह डेविड वॉर्नर को उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। अक्षर पटेल वार्नर के डिप्टी होंगे।

30 दिसंबर की तड़के, 25 वर्षीय पंत एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जब वह अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे, तब उनकी मर्सिडीज कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई थी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular