Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऋषभ त्रिपाठी को भारत में ही अमेरिकन कम्पनी में 30 लाख का...

ऋषभ त्रिपाठी को भारत में ही अमेरिकन कम्पनी में 30 लाख का पैकेज

मऊ (हि.स.) जिस परिवार में गीत-संगीत और संस्कृत की गंगा बहती हो, जहां शिक्षा का महत्व सदियों से हो, ऐसे संस्कार में पले बढ़े बच्चों को आखिर इतिहास बनने और रचने से कौन रोक सकता। आज के युग में आइटियन होना ही एक अलग उपलब्धि है। ऐसे में पढ़ाई की एक मंजिल तय कर दूसरे मंजिल की पढ़ाई को सोच रहे युवा को तुरंत नौकरी मिल जाए तो फिर क्या कहना। वह भी अपने देश में विदेशी कम्पनी में। मऊ नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित डा. राम लाल राय गली निवासी पं.गिरिजा शंकर त्रिपाठी को कौन नहीं जानता। शहर के डीएवी इंटर कालेज, मऊ में संस्कृत के प्रवक्ता से रिटायर्ड श्री त्रिपाठी गीत-संगीत में अपनी अलग ही पहचान रखते हैं। उनके पुत्र लखनऊ में पुलिस विभाग के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट में कार्यरत द्विजेंद्र त्रिपाठी के पुत्र ऋषभ त्रिपाठी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन की बदौलतअमेरिकन कंपनी क्वालकम हैदराबाद में बतौर इंजीनियर नौकरी हासिल किया है।

ऋषभ त्रिपाठी ने आईआईटी धारवाड़ से बीटेक इलेक्ट्रिकल ट्रेड 2022 में शिक्षा पूर्ण करने के बाद अमेरिका से एमटेक करने की तैयारी में थे, तब तक उनका चयन अमेरिकन कम्पनी में 30 लाख रुपए वार्षिक के पैकेज पर हो गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दादा पूर्व प्रवक्ता डीएवी इंटर कॉलेज पंडित गिरजा शंकर त्रिपाठी और माता श्रीमती माधुरी त्रिपाठी एवं परिवार के अन्य सदस्यों को दिया तथा युवा साथियों को संदेश दिया कि वह कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी सफलता हासिल कर सकते हैं। उनके इस सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऋषभ ने मऊ का नाम रौशन कर गौरवान्वित किया है।

ऋषभ की मानें तो अभी उसकी मंजिल अधूरा है, यह तो पढ़ते-पढ़ते एक मुकाम मिल गया, लेकिन उनका असल मंजिल अभी कुछ दूर है। उन्होंने कहा कि बस अपनों का प्यार दुलार और आशीर्वाद यूं ही मिलता रहा तो वे अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त कर परिवार सहित मऊ को गौरवान्वित करेंगे।

आनन्द कुमार

RELATED ARTICLES

Most Popular