Saturday, February 14, 2026
Homeमनोरंजनऋतिक रोशन ने ओपन लेटर लिखकर बढ़ाया आर्यन खान का हौसला

ऋतिक रोशन ने ओपन लेटर लिखकर बढ़ाया आर्यन खान का हौसला

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में हुई गिरफ्तारी के बाद से काफी चर्चा में हैं। वहीं इस सब के बीच अभिनेता ऋतिक रोशन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर आर्यन की एक तस्वीर साझा करते हुए एक ओपन लेटर लिखा है । ऋतिक ने लिखा-‘मेरे प्रिय आर्यन, जीवन एक अनोखा सफर है। यह शानदार है क्योंकि यह अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। यह इसलिए भी शानदार है क्योंकि यह आपको अचानक झटके देता है लेकिन याद रखो कि भगवान दयालु हैं। वह केवल मजबूत लोगों को ही परेशानियां और चुनौतियां देता है। तुम जानते हो कि भगवान ने तुम्हें इसके लिए सिर्फ इसलिए चुना है ताकि तुम ये दबाव झेलना सीख सको। मैं मानता हूं कि तुम्हें यह महसूस भी हो रहा होगा। गुस्सा, कन्फ्यूजन और असहायपन, ये सब तुम्हारे अंदर के हीरो को बाहर निकालने के लिए जरूरी हैं। याद रखना यही सब चीजें तुम्हारे अंदर की अच्छी चीजों (दयालुता, प्यार, कंपैशन) को भी जला देंगी। तुम खुद इस तपस्या में जलो लेकिन एक लिमिट तक, गलतियां, जीत, सफलता ये सब एक समान हैं। बस तुम्हें इतना समझना है कि तुम्हें किस चीज को अपने साथ रखना है और किसे बाहर फेंकना है।’

ऋतिक का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि ऋतिक रोशन से पहले सलमान खान, पूजा भट्ट, सुजैन खान, सुचित्रा कृष्णमूर्ति समेत बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख और उनके बेटे के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular