Tuesday, February 10, 2026
Homeमनोरंजनऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहने के लिए...

ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहने के लिए खरीदा 50 करोड़ का फ्लैट?

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। उन्हें अक्सर पार्टियों और अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। अब कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही लिव-इन में रहने वाले हैं। इसके लिए ऋतिक ने 50 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ लिव-इन में रहेंगे। इसके लिए उन्होंने मुंबई में 50 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा है।अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ दिनों पहले दोनों को साथ में डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद सबा आजाद ऋतिक की फैमिली गेट टूगेदर में भी शामिल हुईं। दोनों को करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में हाथ में हाथ डाले घूमते भी देखा गया था। इस पार्टी में इनका रिश्ता पक्का हो गया था।

ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। 2014 में उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया। उनके तलाक के फैसले से फैंस हैरान रह गए थे। उसके बाद ऋतिक पिछले कुछ महीनों से सबा को डेट कर रहे हैं। सबा एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। एयरपोर्ट हो या फिर आउटिंग, सबा और ऋतिक हर जगह एक साथ जाते नजर आते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular