Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऊर्जा मंत्री का दावा, पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की बाधाएं हो...

ऊर्जा मंत्री का दावा, पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की बाधाएं हो चुकी हैं दूर

लखनऊ(हि.स.)। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने दावा किया है कि पूरे प्रदेश में हड़ताल से उपजी समस्याओं का समाधान हो चुका है। रात से ही बिजली सुचारू रूप से चल रही है। कई जगहों पर आंधी और बरसात के कारण बांधाएं आयीं, लेकिन वहां भी अब समस्या दूर कर दी गयी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपील भी की है कि यदि कहीं समस्या है तो टोल फ्री नम्बर 1912 पर फोन कर सूचित करें।

एके शर्मा ने कई जगहों पर तार ठीक करते हुए फोटो के साथ सोमवार को ट्वीट किया कि विद्युत आपूर्ति में आने वाली बांधाएं दूर हो गयी हैं। उन्होंने लिखा, “गत रात तक की विद्युत आपूर्ति में आने वाली ज़्यादातर बाधाएं और रुकावटें दूर की जा चुकी हैं। लेकिन रविवार से कई जगहों पर बरसात चालू है। इसकी वजह से अगर कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1912 पर सूचित करें। सहयोग की प्रार्थना है।”

अपने दूसरे ट्वीट में फोटो अटैच करते हुए उन्होंने लिखा, आंधी-बरसात या हड़ताल की वजह से कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित थी, इसमें से ज़्यादातर जगहों पर ठीक कर दी गई हैं। जो बचे हैं उन्हें रात्रि में ही चालू करने का प्रयास हो रहा है। सहयोग प्रार्थनीय है।”

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular