बॉलीवुड के भाईजान इन दिनों अपनी दो अपकमिंग फिल्मों ‘टाइगर-3’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन हाल ही में सलमान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे लेकर बॉलीवुड के आसमान का पारा चढ़ा हुआ है।
सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर खुलासा किया है कि वे सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ऊंचाई में काम करना चाहते थे, लेकिन सूरज ने उन्हें फिल्म में लेने से इनकार कर दिया। सलमान ने आगे कहा कि सूरज बड़जात्या उनके बहुत अच्छे मित्र हैं, इसलिए उनके इस तरह से इनकार करने से उन्हें काफी मायूसी हुई। सलमान के इस खुलासे के बाद उनके फैंस भी सूरज से काफी नाराज दिखाई दिए।
मामले में विवाद बढ़ता देख सूरज बड़जात्या ने फिल्म ‘ऊंचाई’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान की इस नाराजगी को दूर करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उन्हें सलमान खान को इस फिल्म में काम करने से इसलिए इनकार करना पड़ा क्योंकि वे एकदम अलग कास्ट चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘मैं फिल्म में ऐसे स्टार्स चाहता था जो पहाड़ पर न चढ़ पाते हों, मुझे पता है सलमान खान पहाड़ पर चढ़ सकते हैं।’
उम्मीद जताई जा रही है कि सूरज बड़जात्या के इस जवाब से सलमान खान संतुष्ट हो गए होंगे और उनके फैंस भी फिल्म की जरूरत के मुताबिक स्टार कास्ट चुने जाने की मजबूरी को समझेंगे। फिल्म ऊंचाई की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन, बमन ईरानी, नीना गुप्ता, डैनी डेंग्जोंपा, परिणीति चोपड़ा और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का अभी हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ है। ‘ऊंचाई’ इसी साल 11 नवंबर को रिलीज होगी।
कुसुम
