उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 28,076 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक दिन में सबसे ज्यादा 357 लोगों ने वायरस की वजह से जान गंवाई है। इसी बीच महामारी की स्थिति की निगरानी करने वाले सरकारी अधिकारी और विशेषज्ञों का दावा है कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर की पीक आ चुकी है।
चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक कुमार-2 ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या 28,076 है जो कि पीक 38,055 से लगभग 10,000 कम है।’ उन्होंने कहा कि सक्रिय मामलों की संख्या भी 2.5 लाख हो गई है। कुमार ने कहा, ‘सक्रिय मामलों का पीक 3.1 लाख था।’
यूपी का सीपीआर नीचे चला गया है। 21-27 अप्रैल के बीच ये जहां 24.1 प्रतिशत था, वहीं 28 अप्रैल से चार मई के बीच यह 18.8 प्रतिशत रहा। ट्रेंड को देखने के लिए निजी प्रयोगशालाओं के सीपीआर का भी उपयोग किया जा सकता है।
