Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उ.प्र. के विकास के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा का विजन स्पष्ट था...

 उ.प्र. के विकास के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा का विजन स्पष्ट था : आदित्यनाथ

– मुख्यमंत्री ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें नमन किया

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने योजना भवन में बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 25 अप्रैल 1919 को हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म उत्तराखंड राज्य के पौड़ी जिले के गांव में हुआ था। योगी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान और उसके बाद बतौर मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के विकास में बहुगुणा का बहुत योगदान है। विकास के लिए उनका विजन बहुत स्पष्ट था।

योगी ने कहा कि प्रारम्भिक शिक्षा गांव में अर्जित करने के बाद अपनी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए उन्हें प्रयागराज आना पड़ा। उच्च शिक्षा अर्जित करते समय ही देश की आजादी के आंदोलन में वे सक्रिय भागीदार बने। उन्हें अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर स्वतंत्र भारत में प्राप्त हुआ। एक मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश एवं देश की सेवा के लिए वे सदैव स्मरण किए जाएंगे।

जितेन्द्र/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular