Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउर्जा से लवरेज कार्यकर्ताओं का सैलाब पुनः प्रदेश में ऐतिहासिक सरकार बनायेगी...

उर्जा से लवरेज कार्यकर्ताओं का सैलाब पुनः प्रदेश में ऐतिहासिक सरकार बनायेगी : राधा मोहन

प्रयागराज (हि.स.)। मिर्जापुर से प्रयागराज कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद राधा मोहन सिंह का यमुनापार के धरती की सीमा पर पहुंचते ही जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

यमुनापार के मांडा रोड, मेजा रोड, डीजीएस गेस्ट हाउस मेजा, रामपुर, नैनी आईटीआई के पास आदि जगहों पर फूल-मालाओं के साथ बुके व छाया चित्र भेंटकर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया गया। उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह बड़े भाव के साथ भाजपाइयों से मिले। स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती एवं यमुनापार के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का ऐतिहासिक स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा इस ऊर्जा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार के उपलब्धियों को प्रत्येक गांवों के प्रत्येक घरों में पहुंचाने का प्रयास करें, तो निश्चित ही यह सैलाब पिछले सभी रिकार्डों को ध्वस्त कर ऐतिहासिक सीटों के साथ कीर्तिमान स्थापित करते हुए पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती, विधायक मेजा नीलम करवरिया, वीना मिश्रा, इन्द्रदेव शुक्ला उर्फ राजू, सविता मिश्रा, विभूति नारायण सिंह, पुष्पराज सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, इं.जगदीश सिंह यादव, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, मनोज पासी, अरूण सिंह, गीता सिंह पटेल, क्षमा दुबे, सुरेश शुक्ला, राज सरोज आदि रहे। इसके बाद काफिला प्रयागराज महानगर में होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular