Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउमा शंकर कुशवाहा ने बसपा छोड़ फिर शुरू की साइकिल की सवारी

उमा शंकर कुशवाहा ने बसपा छोड़ फिर शुरू की साइकिल की सवारी

लखनऊ (हि.स.)। पूर्व विधायक एवं बसपा नेता उमाशंकर कुशवाहा फिर से सपा में शामिल हो गये। सपा के साथ यह उनकी दूसरी पारी है। वे गाजीपुर सदर से 2007 में बसपा से विधायक चुने गये थे। अखिलेश यादव की उपस्थिति में उन्होंने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की साइकिल की सवारी शुरू कर दी। इसके साथ ही सहारनपुर जिले के सरसावां से ब्लाक प्रमुख व बसपा नेता चौधरी ताहिर हसन भी सपा में शामिल हो गये।

उमाशंकर कुशवाहा सदर से 2007 में बसपा से विधायक चुने गए थे। बसपा से जमानियां से 2012 में एमएलए का चुनाव हारने के बाद 2013 में सपा की सदस्यता ग्रहण की। यहां से भी मन ऊबा तो 2017 में भाजपा का दामन थाम लिया। अब तीसरी बार फिर दल बदल कर अपने पुराने घर बसपा में जा पहुंचे। फिर मंगलवार को उन्होंने साइकिल की सवारी शुरू कर दी।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular