हाथरस(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। उप मुख्य मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना। इस दौरान बीजेपी के जिला स्तर के प्रमुख नेता मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री रामवीर उपध्याय का पिछले दिनों लंबी बीमारी के बाद आगरा के रेनबो अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके बाद सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई थी। रामवीर उपाध्याय के लेबर कॉलोनी स्थित निवास पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता बड़ी संख्या में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व जल शक्ति मंत्री स्वंत्र देव सिंह पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने उनके लेबर कॉलोनी स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उप मुख्य मंत्री ने कहा कि रामवीर उपाध्याय के निधन से हम सब लोग बहुत दुखी हैं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हम सब यहां आए हैं। पूरी सरकार उनके परिवार के साथ है। पार्टी उनके साथ खड़ी है। हाथरस और हाथरस के आसपास के इलाकों में व पूरे प्रदेश में उनके जो समर्थक हैं, उनको व उनके परिवार को ईश्वर इतनी ताकत दे कि वे इस असहनीय पीड़ा को सह सकें। उपाध्याय जी के परिवार के साथ हम लोग खड़े हैं। उन्हें कोई कष्ट नहीं होने देंगे।
लकी
