Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया

उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को 1090 चौराहे से तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया। यह तिरंगा यात्रा भाजपा एमएलसी रामचन्द्र प्रधान द्वारा निकाली गयी थी।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा की ओर से प्रदेशभर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार के लिए मण्डल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में 1090 चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

इस अवसर पर भाजपा एमएलसी रामचन्द्र प्रधान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोई भी घर छूटना नहीं चाहिए, देश की शान में हर घर पर तिरंगा फहरे, इसकी चिंता करनी है। कहाकि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं से अपील की कि आप लोग घर-घर में तिरंगा फहरायें।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular