Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप मुख्यमंत्री ने किया अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का अनावरण

उप मुख्यमंत्री ने किया अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का अनावरण

मेरठ (हि.स.)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को मेरठ में दिल्ली रोड पर मेवला रेलवे फाटक पर बने अतुल महेश्वरी उपरिगामी सेतु का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिए समर्पित है।

दिल्ली रोड पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले दिल्ली रोड पर मेवला रेलवे फाटक पर बने अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का अनावरण किया। इस रेलवे पुल का नाम स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के नाम पर रखा गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के लिए गांव और उनके स्कूलों तक पहुंचने वाली सड़कों को बनाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। भाजपा सरकार में विकास की एक नई बुनियाद प्रदेश और पश्चिमी उप्र में रखी जा रही है। उप्र की योगी सरकार ने प्रदेश की सूरत बदल दी है। जनता भी इस बदलाव को स्वीकार कर रही है। 2022 के चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। इस अवसर पर मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, विधायक सत्यवीर त्यागी, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular