Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से नेपाल सरकार के मंत्री ने की...

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से नेपाल सरकार के मंत्री ने की भेंट

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से शुक्रवार को नेपाल सरकार के शहरी विकास मंत्री व काठमांडू से सांसद रामवीर मानंदधर ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उप मुख्यमंत्री को प्रसाद स्वरूप नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की रुद्राक्ष माला भेंट किया। 

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के विधान भवन स्थित कार्यालय में रामवीर मानंदधर के साथ साउथ एशियन चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेपाल चैप्टर के अध्यक्ष सागर कटवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर दोनों नेताओं में आपसी सांस्कृतिक संबंधों और वाणिज्यिक आदान-प्रदान को लेकर चर्चा हुई।  पशुपतिनाथ मंदिर से लाये गये रुद्राक्ष के लिए उप मुख्यमंत्री ने नेपाल के मंत्री का आभार जताया। इस दौरान मौजूद रहे पीएचडी चैम्बर ऑफ कामर्स यूपी चैप्टर के चेयरमैन मनीष ने दोनों प्रमुख नेताओं की मुलाकात को विश्वासपूर्ण बताया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular